डॉक्टर हरगोविंद खुराना की जीवनी - डॉक्टर हरगोविंद खुराना जीवन परिचय
डॉक्टर हरगोविंद खुराना का जीवन परिचय— सन् 1930 में भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में पाने वाले पहले भारती वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन ने एक बार कहा था, कि भारत में मेरे जैसे न जाने कितने ही रमन भरे पड़े है। किंतु आवश्यक संसाधनों व उपयुक्त अवसरो के अभाव में व या तो अपनी प्रतिभा गंवा बैठते है, या विदेशों की ओर पलायन कर जाते है, जहां उन्हें उनके अनुकूल वातावरण मिल जाता है। रमन के इन शब्दों में कितनी सच्चाई थी, इसका जीता जागता उदाहरण है महान वैज्ञानिक डॉक्टर हरगोविंद खुराना। उनके बारेेंं इस लेख में हम जानेंगें– डॉक्टर हरगोविंद की जीवनी, डॉक्टर हरगोविंद खुराना जीवन परिचय, डॉक्टर हरगोविंद खुराना इनफार्मेशन इन हिन्दी, डॉक्टर हरगोविंद खुराना बायोग्राफी, डॉक्टर हरगोविन्द खुराना माहिती आदि। भारत में जन्मे इस प्रतिभाशाली महान वैज्ञानिक को जब उसके अपने देश में ही आगे बढ़ने और कुछ कर दिखाने के अवसर और संसाधन उपलब्ध न हो सके तो उन्होंने विदेश में रहकर ही अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारा। कभी रसायन विज्ञान के होनहार विद्यार्थी रहे डॉक्टर हरगोविंद खुराना ने आगे चलकर जीव रसायन विज...