संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चचाई जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है

चित्र
भारत का  मध्य प्रदेश राज्य अनेक प्राकृतिक संपदाओं और सौंदर्य से आच्छादित है। मध्य प्रदेश के रिवा जिले में ऐसी प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित चचाई जलप्रपात है, चचाई वाटर फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे वाटर फॉल्स की पंक्ति में 23वां स्थान रखता है तथा मध्य प्रदेश में दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात की श्रेणी में आता है। चचाई जलप्रपात की ऊंचाई 375 फुट है। तमसा नदी की एक उप नदी है बीहड़ नदी, यही बीहड़ नदी चचाई नामक ग्राम में 375 फूट की उंचाई से नीचे गिरती है। जिससे चचाई झरने का आविर्भाव होता है। बीहड़ नदी का यह नया रूप चचाई वाटरफॉल के रूप में सुंदर और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। जो बड़ी संख्या में प्राकृतिक प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जिससे यहां साल भर पर्यटन सा माहौल बना रहता है।     चचाई जलप्रपात की जानकारी हिंदी में   चचाई जलप्रपात   चचाई जलप्रपात प्रकृृति-प्रेमियों के लिए एक अनन्य आकर्षण का केन्द्र है, जहाँ बीहड़ नदी लगभग 375 फूट का बीहड़ वाटरफॉल बनाती हुई एक मनोरम घाटी में प्रवेश करती है। रीवां से 30-35 मील की दूरी पर चचाई वाटरफॉल है। पास ही इसी नाम का ग्राम भी है...